Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

गंभीर बिमारी से पीड़ित अनु धामी का होगा बेहतर इलाज़, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित श्रीमती अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए का चेक उनके पति श्री मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को श्रीमती अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून श्री आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।
इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत एवं जिलाधिकारी देहरादून श्री आर. राजेश कुमार मौजूद थे।