Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

केदरानाथ धाम के कपाट खुलने के अद्भुत क्षण के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

देहरादून, न्यूज़ आई: बाबा केदार के कपाट खुलने के क्षण का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही धाम के कपाट खुले हर-हर महादेव के जयकारों से घाटी गूंज उठी। श्रद्धा से भीगे मन भोलेनाथ का वंदन करने लगे।
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने समर्पण से मन झुकाया। शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कपाट खुलने से कुछ ही देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के बाद दर्शन किए।