Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

हरिद्वार,देहरादून, न्यूज़ आई। दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ज्वालापुर के मौहल्ला कड़च्छ में अंबेडकर चौक पर स्थापित भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, कार्यक्रम संयोजक श्यामल दबोडिय़े, नरेश गिहार, विजय पाल सिंह, विशाल मुखिया, पार्षद नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया, संजय पुंडीर, निशा पुंडीर, क्षेत्र प्रभारी रमेश गौड़, वार्ड प्रभारी सुमित भार्गव, प्रशांत पाराशर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एजाज हसन, मोहसिन मंसूरी, राजन कुमार, सतीश कुमार, पूर्व सभासद मेहरचंद दास, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तेलूराम प्रधान, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, संजय कुमार जाटव, हुकम चंद, महिला मोर्चा वार्ड अध्यक्ष पूजा रानी, संतोष रानी, पूनम साहू, बूथ अध्यक्ष बबीता रानी, गंगोत्री देवी, खुशनुदा बेगम, विमला देवी, पूजा, वार्ड अध्यक्ष पवन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पाल रवि ने किया।