Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

उत्तराखंड में चार साल बाद धामी कैबिनेट का विस्तार

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में चार साल बाद धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है. उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल) नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उनमें मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा और खजानदास हैं. क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में आज शामिल किया गया है. दरअसल धामी कैबिनेट में 5 मंत्रियों के पद खाली थे. लंबे समय से इन पदों को भरने की अटकलें लगाई जाती रही थी. विधायक भी टकटकी लगाए मंत्री पद पाने की लालसा में 4 साल इंतजार करते रहे. आखिरकार 2026 के शारदीय नवरात्रि में उत्तराखंड बीजेपी के 5 विधायकों के मंत्री बनने का समय आ गया.

ये 5 विधायक बने मंत्री: धामी सरकार में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के विधायक भरत चौधरी को मंत्री बनाया गया है. देहरादून की राजपुर विधानसभा सीट के विधायक खजानदास को भी मंत्री पद मिला है. इनके साथ ही हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप बत्रा और हरिद्वार सीट के विधायक मदन कौशिक मंत्री बने हैं. नैनीताल जिले की भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा को भी मंत्री बनाया गया है.

 2027 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव होने हैं तो इस मंत्रिमंडल विस्तार को क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिन पांच विधायकों को मंत्री पद के लिए चुना गया है, उनके पिछले चार साल के काम का रिकॉर्ड देखा गया है. जिनका रिकॉर्ड बेस्ट मिला है, उन्हें मंत्री बनाया गया है.