Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वन महकमें में बड़ा फेरबदल

देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड वन विभाग में आईएफएस अफसरों में बड़ा फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और नियम विरुद्ध निर्माण को लेकर तीन आईएफएस पर भी एक्शन लिया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव अनूप मलिक और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग तत्काल प्रभाव से पदों से हटाए गए हैं। इसके साथ ही 29 अन्य वनाधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इस क्रम में प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को पदमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब विनोद कुमार नए पीसीसीएफ होंगे।