Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका !

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी नेता और केंंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी जितिन प्रसाद बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दरअसल, जितिन प्रसाद को प्रियंका गांधी का ज्यादा करीबी नेता माना जाता रहा है। 2004 के लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद अपनी गृह सीट शाहजहांपुर से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. इसके बाद वो 2009 के चुनाव में यूपी की धौरहरा सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे. लेकिन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा.
बता दें कि जितिन प्रसाद काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे. वो उन 23 नेताओं में भी शामिल थे जिन्होंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी. प्रसाद यूपी कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी चाहते थे लेकिन उन्हें पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा था.