Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा का हुआ दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

दिल्ली: ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद देश लौटे गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ. नीरज चोपड़ा ने देशवासियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मेडल जीतना आगे भी जारी रखेंगे. कहा कि मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और सभी खिलाड़ियों का इसी तरह का प्रेम मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम और ज्यादा मेहनत करेंगे और देश के लिए और मेडल जीतकर लाएंगे. नीरज ने कहा कि अगला ओलंपिक और आने वाले गेम्स में हम इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे. गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक के भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड दिलाया. एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा पहले भारतीय हैं.
फूलों का गुलदस्ता देकर नीरज चोपड़ा का स्वागत किया गया. जब वे एयरपोर्ट से बाहर निकले तो ‘नीरज चोपड़़ा तुम पर गर्व है’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया गया.