Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

पीएम मोदी ने दिखाया बड़ा दिल, मालदीव को आर्थिक संकट से बचाएगा भारत!

न्यूज़ आई : पिछले साल ‘इंडिया आउट’ का नारा देकर सत्ता में आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू को लगता है कि एक साल में ही ‘सत्य का ज्ञान’ हो चुका है. वे समझ चुके हैं कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से बैर करके मालदीव चल नहीं सकता है. देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और बढ़ते विदेशी कर्ज से परेशान मोइज्जू अब कई उम्मीदें लेकर भारत की 5 दिवसीय यात्रा पर आए हैं. यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की तो इस दौरान भारत की तारीफों के पुल बांध दिए, पिछले साल नवंबर में मोइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से मालदीव लगातार खराब अर्थव्यवस्था का सामना कर रहा है. इसके साथ ही उस पर विदेशी कर्ज भी लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी वजह उनका भारत विरोध रहा, जिसने उनके देश को डुबोने में अहम भूमिका निभाई. अब भारत से रिश्ते सुधारने की चाहत के लिए मोइज्जू भारत पहुंचे हैं.

यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात कई मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने मोइज्जू के साथ मिलकर भारत की मदद से पुनर्निमित किए गए मालदीव के हनीमाधू इंटरनेशल एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन भी किया. इसके साथ ही मालदीव में भारत के Rupay कार्ड को भी लॉन्च किया गया, जिससे भारतीय पर्यटकों को फायदा होगा. यही नहीं, पीएम मोदी ने भारत की मदद से 700 सोशल हाउसिंग यूनिट्स को भी मोइज्जू के सुपुर्द किया. दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने आपसी कारोबारी संबंध बढ़ाने के लिए मालदीव के अड्डू और भारत के बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास खोलने पर भी चर्चा की. बैठक में पीएम मोदी ने मोइज्जू को आश्वासन दिया कि मालदीव सरकार को आवश्यक बजटीय राहत प्रदान करने के लिए भारत एक और वर्ष के लिए 50 मिलियन डॉलर का ट्रेजरी बिल पेश करेगा. दोनों नेताओं ने भारत और मालदीव में मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत शुरू करने के लिए सहमति जताई.