Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

पोस्टल मतों में धांधली के आरोप कांग्रेस की बौखलाहटः चौहान

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा ने पोस्टल वैलेट में कांग्रेस के आरोपों को शिरे से ख़ारिज करते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नतीजे आने से पहले कांग्रेस असहज और घबराई हुई है। इसी लिए अपनी खराब स्तिथि को देखते हुए अब तमाम तरह के बयांन और आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। निर्वाचन आयोग ने राज्य में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया है और दिव्यांग तथा बुजुर्गाे के मत के लिए भी बेहतर व्यवस्था की थी,लेकिन कांग्रेस को किसी न किसी तरह बस अपनी सुविधा के अनुसार मीन मेख निकालने  की आदत है। श्री चौहान ने कहा कि कभी ईवीएम तो कभी पोस्टल बैलेट , पोलिंग या अन्य तरह से मशीनरी के दुरूपयोग जैसे आरोप लगाकर कांग्रेस हताशा में है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस इस समय भ्रामक स्तिथि से गुजर रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत खुद मुख्यमंत्री की दौड़ में बने रहने को लेकर समर्थन जुटाओ अभियान में जुटे हैं तो प्रीतम सिंह पार्टी के घोषणा पत्र के ऑपरेशन में लगे है तो वही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अब पोस्टल वैलेट का नया राग अलाप रहे हैं। किसी को मतगणना तक सब्र नहीं है। हालांकि जिस तरह से बौखलाहट कांग्रेस में दिख रही है उससे उसे हार का डर सता रहा है। चौहान  ने कहा कि कॉंग्रेस  कि बौखलाहट से साफ़ जाहिर है कि उन्होंने अपनी हार का अंदेशा हो चुका है इसलिए वह मनगणतं कहानिया रचने मे लगे हैं, लेकिन उत्तराखंड  की जनता ने स्पष्ट कर दियाा है कि उन्हें डबल इंजन की ही सरकार  चाहिए।