Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

उत्तराखंड में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत मतदाता बनाने का अभियान शुरू

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसीईओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े आंकड़ों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्री-एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में 3.63 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि करीब 7.73 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इसके बाद एसआईआर के तहत जनवरी 2025 से 13 अगस्त 2026 तक 4,34,620 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि इस अवधि में 17,05,000 नाम मतदाता सूची से काटे गए। घर-घर जाकर सत्यापन और मिलान किया जाएगा
जिन मतदाताओं के नाम सूची से कटे हैं, उनका अब घर-घर जाकर सत्यापन और मिलान किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर कटे हुए वोटों की सूची से संबंधित व्यक्ति का मिलान करेंगे। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम कट गया है तो उसका फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। इसके साथ संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी लिए जाएंगे।

Leave a Reply