Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा
  • मुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

एशियन गेम्स 2026 में भारत कुल 85 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर

(स्पोर्ट्स डेस्क): एशियन गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए 5 गोल्ड मेडल जीतकर बड़ा धमाका किया है। इस बेहतरीन खेल के दम पर भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में कुल 85 पदक दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यह ऐतिहासिक प्रदर्शन दिखाता है कि भारतीय एथलीटों ने लगभग हर खेल में अपना परचम लहराया है। एशियन गेम्स के आखिरी दिन भारत को पहला गोल्ड मेडल तीरंदाजी में मिला, जहां कुमकुम मोहोद ने महिलाओं की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इसके बाद गोल्फ में प्रणवी उर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला टीम के साथ मिलकर सिल्वर मेडल भी देश की झोली में डाला। इन 5 गोल्ड मेडल की बदौलत भारत ने उज्बेकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया। इस तरह भारत का एशियन गेम्स 2026 में सफर बेहद सफल रहा और खिलाड़ियों ने अपने लाजवाब प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।