Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी के घर की कुर्की

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पटवारी और एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में बुधवार को फरार आरोपी के घर पहुंचकर कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी करवाई थी। बता दें कि एक आरोपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया था और दूसरा लगातार फरार है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में तीन दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई आरोपियों की करीब एक करोड़ की संपत्ति को भी सील किया जा चुका है। बताया कि पुलिस ने फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए सहारनपुर में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।