Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

प्रदेश में जरूरतमंद लोगों को 15 अगस्त तक किए जाएंगे आवास आवंटित

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश में जरूरतमंद लोगों को 15 अगस्त तक 13,576 आवास आवंटित किए जाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पीएम आवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में ये निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निरन्तर निगरानी करते हुए साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने को भी कहा। उन्होंने सचिव, शहरी विकास एवं आवास विभाग को किफायती आवास के तहत परियोजना की प्रगति की भी साप्ताहिक निगरानी करने को कहा ताकि प्रोजेक्ट समय से पूरे हो सकें। निर्देश दिए कि एएचपी प्रोजेक्ट के तहत निर्मित 13,576 आवासों को 15 अगस्त तक आवंटन करते हुए ऑपरेशनल करवाना सुनिश्चित करें।