Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘बबली बाउंसर’ की शूटिंग शुरू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बबली बाउंसर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी फिल्म के सेट से अपने लुक की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस फोटो में उनके साथ फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘बबली बाउंसर’ की कहानी एक महिला बाउंसर की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें तमन्ना ‘बबली बाउंसर’ के लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में तमन्ना के अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी अहम रोल में हैं।