Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चेहरे की कर सकते हैं घोषणा !

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब के लुधियाना शहर से अपने वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चेहरे की घोषणा कर सकते हैं। एक हफ्ते से भी कम समय में यह उनका पंजाब का दूसरा दौरा होगा। राहुल गांधी ने अपने पिछले दौरे में कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि पार्टी 20 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सीएम उम्मीदवार का फैसला करेगी। उनके आश्वासन के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है। पंजाब में अनुसूचित जाति की आबादी 32 प्रतिशत है, जो देश की सबसे बड़ी अनुसूचित जाति आबादी है। पंजाब में 117 सीटों के लिए मतदान होगा। तीन प्रमुख दल – सत्तारूढ़ कांग्रेस, विपक्षी आम आदमी पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा के बीच मुकाबला है।