Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

सहसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा पहुंचे जनता के बीच

देहरादून, न्यूज़ आई । लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने राजधानी देहरादून में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के बीच भी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार जनसम्मेलन और नुक्कड़ सभा कर जनता से रूबरू हो रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी देहरादून की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट सहसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा ने लोवर कुलु, पानी नंदा चौकी, आमवाला, जामुनवाला, चौकी धोलासी में जनसम्मेलन को संबोधित किया।
जनसम्मेलन को संबोधित करते हुए आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कांग्रेस शासनकाल में हुआ था। एन.डी. तिवारी जी के सहयोग से हमने इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की नींव रखी थी. लेकिन बीजेपी के सत्ता में आते ही इन क्षेत्रों में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है. सारी योजनाओं को बीजेपी सरकार ने ठंडे बसते में डाल दिया है. जिससे की सहसपुर विधानसभा बाकी क्षेत्रों के मुकाबले काफी पिछड़ चुकी है। आर्येन्द्र शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की बातों को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने 4 लाख नौकरियां देने का संकल्प लिया है. जिसे की कांग्रेस सत्ता में आते ही पूरा करेगी. साथ ही बढ़ते रसोई गैस के दामों पर भी नियंत्रण लगाया जायेगा। रसोई गैस के दाम 500 रुपये से ज्यादा नहीं होने दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो खुद सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 साल का विकास लक्ष्य ले कर चल रहे है. जिसमें की युवा, छात्र, महिला एवं व्यापारी हर एक लिए योजनाएं शामिल है. इस दौरान आर्येन्द्र शर्मा के साथ सभा में कांग्रेस नेता लक्ष्मी अग्रवाल, रंजीता तोमर, जिला पंचायत सदस्य कैप्टन बलबीर रावत, सैनिक प्रकोष्ठ मेघ सिंह एवं संजय किशोर भी मौजूद रहे।