Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

विराट और अनुष्का ने नए साल के मौके पर अपने घर में रखी पार्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली के घर में जल्द ही नन्हा मुन्ना मेहमान आने वाला है. अनुष्का शर्मा अपनी प्रेगनेंसी फोटोज को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नए साल के मौके पर अपने घर में एक पार्टी रखी. विराट कोहली ने अपनी इस पार्टी में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ कई मेहमानों को इनवाइट किया. विराट कोहली के घर में डाइनिंग टेबल पर हार्दिक पंड्या के साथ उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविच नजर आईं. साथ ही कई और मेहमान भी नजर आए. इस फोटो को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फोटो को शेयर करने के साथ विराट लिखते है, ‘निगेटिव टेस्ट वाले दोस्तों के साथ पॉजिटिव टाइम बिताया. घर पर सुरक्षित माहौल के साथ अपनी दोस्तों के साथ रहने से बेहतर कुछ भी नहीं है. ये साल ढेर सारी खुशियां, उम्मीदें और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए. सुरक्षित रहें.’