Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

कुलदीप यादव को पहले टेस्ट में मौका नहीं देने पर कैफ ने साधा निशाना !

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए कुलदीप यादव की अनदेखी से बहुत नाराज हैं. कुलदीप यादव को पहले टेस्ट में मौका नहीं देने पर मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है.
मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘2 साल पहले तक कुलदीप यादव को टेस्ट मैचों में स्पिनर के तौर पर भारत की पहली पसंद माना गया था, लेकिन अब उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. कुलदीप यादव को अपने जैसे ही उदाहरण देखने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. इससे पहले ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन भी आत्मविश्वास में संघर्ष की स्थिति से गुजर चुके हैं. मजबूत रहें कुलदीप!’