Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कोच के तौर राहुल द्रविड़ काफी अनुशासित हैं, लेकिन मैदान के बाहर वो एक दोस्त की तरह: पृथ्वी शॉ

नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ की है. शॉ ने कहा कि गुरु द्रविड़ उनसे कभी उनका नेचुरल गेम बदलने के लिए नहीं कहा.
पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘हमने द्रविड़ सर के साथ 2 साल पहले टूर किया था. हमें पता था कि वह अलग हैं लेकिन उन्होंने कभी भी हम लोगों से अपने जैसा बनने का दबाव नहीं डाला. उन्होंने कभी भी मुझसे कुछ भी बदलने के लिए नहीं कहा. द्रविड़ सर हमेशा मुझे प्राकृतिक खेल खेलने के लिए कहते थे.
पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप जीता था और उस वक्त द्रविड़ टीम के कोच थे. शॉ ने कहा, ‘जब द्रविड़ सर होते हैं तो आपको अनुशासित होकर रहना पड़ता है. उनसे थोड़ा डर लगता है लेकिन मैदान के बाहर वह हमारे साथ दोस्त की तरह रहते थे.