Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान साउथेम्प्टन की पिच स्पिनरों को मदद करेगी: मोंटी पनेसर

लंदन: इंग्लैंड के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से शुरू होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान साउथेम्प्टन की पिच स्पिनरों को मदद करेगी और इससे भारत को फायदा होगा. डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथेम्प्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.
मोंटी पनेसर ने कहा, मुझे लगता है कि साउथेम्प्टन का विकेट स्पिनरों की मदद करेगा और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्पिन को बहुत अच्छी तरह से नहीं खेलते हैं और ऐसे में यहां पर भारत को फायदा होने वाला है