Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

अस्पताल में एडमिट दिलीप कुमार की तबियत में हुआ सुधार

बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को खराब तबीयत के चलते मंगलवार की सुबह अस्पताल में दाखिल कराया गया. अस्पताल के सूत्र ने बताया कि एक्टर की तबियत में पहले से सुधार है. मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार को कम से कम 3 दिन और अस्पताल में रहना पड़ सकता है. फिलहाल दिलीप कुमार आईसीयू में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे.
बता दें कि मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मुम्बई के खार स्थित हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया था.
दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने उनके ट्विटर से भी दिलीप कुमार के हॉस्पिटल में एडमिट होने जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि 98 साल की उम्र में ऐसा होना स्वाभाविक है. उन्होंने लिखा कि उनके फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें.