Breaking News
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.
  • सीएम धामी का दिल्ली दौरा: सीएम ने पीएम के सामने रखीं उपलब्धियां, नई परियोजनाओं में मांगा सहयोग
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा

सीएम धामी ने दिल्ली में राज्य के सांसदों के साथ प्रदेश के विकास को लेकर की चर्चा

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में राज्य के सांसदों के साथ प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम, केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, सांसद श्री तीरथ सिंह रावत, श्री अजय टम्टा, श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, श्री अनिल बलूनी, श्री नरेश बंसल उपस्थित थे।