Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम का घमंड किया चकनाचूर!

नई दिल्ली: विराट कोहली की टीम इंडिया ने इंग्लैंड को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम में 151 रनों से मात दी. इस मैच में एक समय इंग्लैंड आराम से जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने कई मौकों पर मैच को पलट कर रख दिया.
लॉर्ड्स में इस धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम का घमंड चकनाचूर कर दिया.
भारत ने मैच के पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड के सामने 60 ओवर में 272 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था, लेकिन मोहम्मद सिराज की अगुवाई में तेज गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम को 120 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया. सिराज ने जेम्स एंडरसन को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी समाप्त कर दी और अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी. एंडरसन जैसे ही आउट हुए, वैसे ही सिराज स्टम्प लेकर भागने लगे. उनके साथ पूरी टीम भी मैदान पर दौड़ने लगी.