Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

दुबई। अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की, कृष्णा ने तीन मैचों में सिर्फ 7.55 के औसत और 2.50 के इकॉनमी रेट से नौ विकेट लिए। दोनों टीमों में से कृष्णा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे थे। वह वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 50 स्थानों की छलांग के 94वें से 44वें पायदान पर पहुंचने में कामयाब रहे।