Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मेयर सुनील उनियाल गामा ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई । मेयर सुनील उनियाल गामा ने बलवीर रोड पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने काम में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जबाव मांगा।
मेयर गामा ने बलबीर रोड पर स्मार्ट सिटी की ओर से पाइप लाइन की अंडरग्राउंड फिटिंग कार्य को देखा। यह लाइन पिछले दिनों गेल की अंडर ग्राउंड की गैस पाइप लाइन की फिटिंग के दौरान टूट गई थी, जिस कारण क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया था। उन्होंने साथ में मौजूद अधिकारियों से पानी की लाइन जल्द ठीक करने को कहा। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के सभी कामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।