Breaking News
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.
  • सीएम धामी का दिल्ली दौरा: सीएम ने पीएम के सामने रखीं उपलब्धियां, नई परियोजनाओं में मांगा सहयोग
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा

पहले डिनर और अब लंच पर AAP नेता राघव चड्ढा संग दिखीं परिणीति चोपड़ा,

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ देखी गईं। परिणीति पहले राजनेता के साथ डिनर पर गई थीं और गुरुवार को ‘लंच डेट’ के लिए फिर से उनसे मिलीं। जहां दोनों ने पहले मुंबई के गोरेगांव इलाके में वेस्टिन होटल में डिनर किया, वहीं उन्होंने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया। उनके लंच मीट-अप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उनके बीच कुछ चल रहा है। वीडियो में जहां राघव को अपनी कार में बैठे देखा जा सकता है, वहीं परिणीति को ब्लैक कैजुअल में देखा जा सकता है। वह रेस्तरां में तैनात पपराजी का अभिवादन करती हैं और फिर कार में बैठने के लिए आगे बढ़ती हैं। इस दौरान चड्ढा ने फॉर्मल शर्ट और पैंट पहन रखी थी।