Breaking News
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.
  • सीएम धामी का दिल्ली दौरा: सीएम ने पीएम के सामने रखीं उपलब्धियां, नई परियोजनाओं में मांगा सहयोग
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा

मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्‍तराखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला

देहरादून, न्यूज़ आई : मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्‍तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगले छह माह के लिए सभी विभागों के लिए जरूरी आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार के अधीन किसी भी सरकारी विभाग में कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्य को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।