Breaking News
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.
  • सीएम धामी का दिल्ली दौरा: सीएम ने पीएम के सामने रखीं उपलब्धियां, नई परियोजनाओं में मांगा सहयोग
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रूद्रपुर में राहुल गाँधी पर साधा निशाना

देहरादून, न्यूज़ आई: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रूद्रपुर में जनता को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, “कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने कहा कि तीसरी बार पीएम मोदी बना तो देश में आग लग जाएगी. क्या उनका ये कहना है कि अब विपक्षी पार्टियां देश को आग लगाने की बात कर रही हैं. कांग्रेस भारत को अराजकता में झोकना चाहती है देश में आग लगाना चाहती है.” इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है. कांग्रेस का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है. कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है.

कांग्रेस देश को बांटने की बात कर रही
प्रधानमंत्री ने आगे बोलते हुए कहा 10 साल सत्ता से दूर रहने के बाद कांग्रेस अब देश में आग लगाने की बात कह रही है. आप ऐसे लोगों  को सजा देंगे ना? इस बार उन्हें मैदान में ही मत उतरने देना. कर्नाटक  में एक कांग्रेस का नेता देश को दो हिस्सों में बांटने की बात कर रहा है. देश को बांटने की बात करने वालों को सजा मिलनी चाहिए की नहीं? ऐसे नेता को सजा देने की जगह कांग्रेस ने उसे लोकसभा का टिकट दिया है.