Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.

देहरादून, न्यूज़ आई : सीएम धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली में सीएम धामी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं. आज सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत से चर्चा की.

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी को सझा किया. जिसमें उन्होंने रक्षा मंत्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी. सीएम धामी ने बताया केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्र को नगरपालिकाओं के साथ विलय करने के साथ ही धारचूला-जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को आरसीएस हवाई सेवा के अंतर्गत उपयोग करने एवं रुद्रप्रयाग जिले में सीएसडी कैंटीन खोलने का उन्होंने अनुरोध किया है.

इसके साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से राज्य के आपदा एवं राहत कार्यों के अंतर्गत भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ किए जाने का भी अनुरोध किया गया है. जिस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.