Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया दौरा, स्यानाचट्टी में पीड़ितों से की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तरकाशी जिला इन दिनों आपदा का दंश झेल रहा है. जिले के धराली और स्यानाचट्टी में आपदा के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है. जिसे देखते हुए आज सीएम धामी ने उत्तरकाशी जिले का दौरा किया. इस दौरान सीएम धामी स्यानाचट्टी पहुंचे. जहां सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने आपदा पीड़ितों से भी मुलाकात की. साथ ही उन्होंने सभी को हर संभव मदद का भरोसा जताया.

सीएम धामी ने कहा प्रदेश में इन दिनों बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने थराली, पौड़ी, पिथौरागढ़ का जिक्र किया. सीएम धामी ने कहा इस मानसून में प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा सरकार प्रदेश में आपदाओं का आकलन कर रही है. सीएम धामी ने कहा हमारे संस्थान इन आपदाओं की वजहों की स्टडी कर रहे हैं. जिसके बाद इनकी रोकथाम को लेकर और काम किये जाएंगे.