Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

सीएम धामी ने केंद्र को लिखा था पत्र, दून से शिफ्ट नहीं होगा सर्वे ऑफ इंडिया का मुख्यालय

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर अपनी चिंता व्यक्त की थी, जिसके बाद संबंध में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस विषय पर अभी तक कोई स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है.

इस सम्बंध में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया कि सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने संबंधी किसी भी प्रस्ताव को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अब तक मंजूरी नहीं दी गई है.

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस विषय व सर्वे ऑफ इंडिया के ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं सामरिक महत्व के प्रति व्यक्त चिंताओं की भी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.