Breaking News
  • देहरादून जनपद की ₹ 219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पणः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ
  • ’मुख्यमंत्री की उपलब्धि पर राज्यपाल ने दी बधाई, विकास कार्यों की सराहना की’
  • जनसेवा ही सरकार का मूल मंत्र, वर्ष 2035 तक विकसित एवं श्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण का लक्ष्य-मुख्यमंत्री
  • सीएम धामी के निर्देश, प्रदेश को आपदा प्रबंधन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

देहरादून, न्यूज़ आई:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को जीवन में कामयाबी के लिए मंत्र दिए। कहा, कोई भी चुनौती आए धैर्य नहीं खोना है। स्थिर होकर चुनौतियों का मुकाबला करेंगे तो चुनौतियां आकर निकल जाएंगी और सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा, मेरिट में आकर आप भी रोल मॉडल हो गए हैं। छोटी कक्षा के छात्र भी आपके पास आएंगे और पूछेंगे पढ़ने का टाइम टेबल क्या था, कितने घंटे पढ़ते थे, दिनचर्या कैसी रहती थी। मेधावी छात्रों की जिम्मेदारी है कि अपने जूनियर को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। सीएम ने कहा,  मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि शिक्षा को संस्कार से जोड़ना बेहद जरूरी है। नौकरी पाना या लक्ष्य पाना एक पड़ाव होता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षित नहीं है।