Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

उत्तराखंड की मतदाता सूची हुई फ्रीज, अभी नए वोटर नहीं बनेंगे

देहरादून, न्यूज़ आई : चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की मतदाता सूची फ्रीज कर दी है। अब इसमें न तो नए वोटर जुड़ सकते हैं और न ही हटाए जा सकते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह रोक हटेगी। तब तक सभी तरह के आवेदन जरूर किए जा सकते हैं। उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है। इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब जिला स्तर पर सात जून तक प्रशिक्षण होंगे। आठ जून से सात जुलाई के बीच बीएलओ घर-घर जाएंगे। एसआईआर का गणना प्रपत्र देंगे और भरवाने के बाद वापस जमा करेंगे। एसआईआर की पूरी अवधि के दौरान राज्य की मतदाता सूची फ्रीज रहेगी। इस दौरान इस मतदाता सूची में कोई नया वोट नहीं जोड़ सकते। न ही किसी पुराने आवेदन पर कोई बीएलओ कार्यवाही कर सकता है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि एसआईआर के कारण यह बंदिश रहेगी। 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद सभी आवेदनों पर कार्यवाही शुरू हो जाएगी। हालांकि एसआईआर के दौरान नए वोटर बनाने से लेकर सभी कार्यों की आवेदन प्रक्रिया जरूर जारी रहेगी।