Breaking News
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.
  • सीएम धामी का दिल्ली दौरा: सीएम ने पीएम के सामने रखीं उपलब्धियां, नई परियोजनाओं में मांगा सहयोग
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा

मुख्य सचिव ने मानसून सीजन को लेकर जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंनेे चारधाम यात्रा, हीटवेब और मानसून तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।  आपदा नियंत्रण कक्ष में हुुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी होल्डिंग एरिया अभी से सक्रिय किए जाएं और वहां भोजन, पानी, शौचालय समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। भारी बारिश या भूस्खलन जैसी आपात स्थिति के लिए पहले से निकासी योजना तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर जरूरत पड़ने पर रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था भी संचालित की जा सकती है। साथ ही यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने और जागरूकता बढ़ाने को कहा गया।