Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का कुशलक्षेम जाना

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश जोशी का कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री जोशी एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है तथा हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।