Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी व सीएम धामी ने किया स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वाटिका पार्क, गोविंदगढ़ सेवा बस्ती देहरादून में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मरीजों को फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना । उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गांधी शताब्दी अस्पताल में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक श्री मदन कौशिक, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।