Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मिस रेडियंट स्किन की दौड़ में दिखी सुंदरियां

देहरादून, न्यूज़ आई। सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर से सुभाष रोड स्थित कमल-जेबीसीसी लाउंज में मिस उत्तराखंड-2021 के दूसरे सब-टाईटल का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुंदरिया मिस रेडियंट स्किन की दौड़ में नजर आई। हालांकि इसका अनाउंसमेंट ग्रैंड फिनाले वाले दिन ही किया जाएगा। गुरुवार को आयोजित मिस रेडियंट स्किन सब-टाईटल को लेकर जजेज ने मॉडल्स का आंकलन किया। जजेस ने देखा कि आखिर किस मॉडल ने अपनी त्वचा का सबसे अधिक ख्याल रखा है और उसका तरीका क्या है। इस मौके पर देहरादून सहित, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, धारचुला आदि जगहों की प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। वहीं जजेस में जेबीसीसी लाउंज के ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद और मिस उत्तराखंड-2019 थर्ड रनरअप अपूर्वा डोभाल शामिल रहे।
इस मौके पर आयोजक दलीप सिंधी ने बताया कि मॉडल्स को स्किन को हेल्दी रखने के तरीके भी एक्सपर्ट्स बता रहे हैं। ताकि इनको ग्रूमिंग से जुड़ी सभी जानकारी हो। आयोजक राजीव मित्तल ने बताया कि सबसे पहला ध्यान फेस पर ही जाता है। ऐसे में फेस की स्किन को बेहतर बनाने के टिप्स एक्सपर्ट से इन मॉडल्स को इन दिनों दिलवाए जा रहे हैं। इस मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी और ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, राज कौशिक और करिश्मा नेगी ने विशेष सहयोग किया। इस आयोजन में कमल ज्वेलर्स, न्यू इरा, फिजिक जिम, इंस्पिरेशन पीआर, एवेलोंन एकेडमी आदि विशेष सहयोगी रहे।