Breaking News
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।

भारत रत्न’ स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच में नहीं रहीं

भारत रत्न’ स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच में नहीं रहीं. स्वर कोकिला लता मंगेशकर इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. आज 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली. लता दीदी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. लता मंगेशकर के जाने से हर कोई दुखी है.

लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान सभी स्थानों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं, अभिनेताओं और और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है.