Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

भारतीय जनता पार्टी किसानों का सम्मान करती है: मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ पहुंचे. उन्होंने सर्किट हाउस में अलीगढ़ और एटा जनपदों की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर अब अलीगढ़ का रामघाट रोड रामघाट कल्याण मार्ग के नाम से जाना जाएगा. केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित समय से 2 घंटा देरी से अलीगढ़ पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में कमल खिला रहेगा और 2027 में भी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे. उन्होंने कहा कि किसान भाई हमारे हैं प्रधानमंत्री ने इस विषय को लेकर आंदोलन था उस कानून को वापस ले लिया है और देश का किसान खुशी मना रहा है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो सरकार को काम करना था वह सरकार ने कर दिया. आज रामघाट रोड रामघाट कल्याण मार्ग किया गया है. राकेश टिकैत के बयान पर मैं कोई जवाब नहीं दूंगा. भारतीय जनता पार्टी किसानों का सम्मान करती है. उनकी आमदनी बढ़ाने का काम करती है. उनके हितों की रक्षा करती है. जो भी किसान नेता है. उनसे अपील है कि कृषि क़ानूनों को लेकर जो आंदोलन था, अब फैसले का स्वागत करते हुए आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए.