Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का बाकी रिजल्ट भी जारी कर दिया है। चुने गए 359 नए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सात व आठ अगस्त को होगी। आयोग सचिव एसएस रावत के मुताबिक, वन दरोगा भर्ती की परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी। आयोग ने कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष 615 का रिजल्ट जारी करते हुए शारीरिक मापजोख परीक्षा कराने की सूचना जारी की थी। इस सूची में ऐसे चयनित अभ्यर्थी, जिनका 16 से 25 जुलाई 2021 के बीच ऑनलाइन वन दरोगा परीक्षा के आधार पर शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा में क्वालिफाईड पाए गए थे। उन्हें दोबारा इस परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

ऐसे 256 अभ्यर्थियों के लिए आयोग तीन, चार व सात अगस्त को अभिलेख सत्यापन कर रहा है। बाकी 359 अभ्यर्थियों के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सात व आठ अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। इससे पहले आयोग ने जो रिजल्ट जारी किया था, इसी तकनीकी पेच के कारण शारीरिक दक्षता व अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाया था। अब इसका समाधान करते हुए आयोग ने पूरी जानकारी वेबसाइट पर जारी की है।